एसबीआई के 140 गार्ड को बहाल करने के लिए झामुमो नेता उपायुक्त से मिले
जमशेदपुर, 05 मई : एसबीआई बैंक के एटीएम में कार्यरत 140 गार्डों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर सभी गार्डों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस संबंध में झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने बताया कि एसबीआई बैंक के एटीम में 140 गार्ड विगत 20 वर्षों से में कार्य करते आ रहे हैं। विगत दिनों अचानक नए एजेंसी डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ इंटरप्राइजेज लिमिटेड के द्वारा कार्यरत गार्डों को कार्य से निकल दिए जाने की सूचना दी गई है।
इस मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता प्रमोद लाल, शेख बदरूदीन एवं महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हटाएं गए गार्डों को बहाल करवाने के लिए उपायुक्त से मिले। गार्डों ने एजेंसी के आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा माह में 30 दिनों तक काम कराया जाता है, लेकिन उनको 26 दिनों का ही वेतन का भुगतान किया जाता है। एजेंसी द्वारा 15 माह का भविष्य निधि भी जमा नहीं किया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपायुक्त जमशेदपुर से भविष्य निधि बकाया राशि और नए एजेंसी आने से 140 गार्डों को पुनः बहाल करने की बात रखा गया। उपायुक्त ने बातों को गंभीरता से लिए और आश्वासन दिया नए एंजेसी आने से उन्हें पुनः बहाल किया जाएगा। मौके पर प्रमोद सिंह, शशि कांत पांडे, राजीव तिवारी, पंकज कुमार, प्रीतेश सिंह, अमित सिंह, विशाल कुमार, भरत भूषण ओझा, रवि पाण्डेय, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, अरविंद गिरी, सोनू बाग आदि उपस्थित थे।