सदर अस्पताल में सख्ती का अलर्ट – अब रोज़ सार्वजनिक होगा डॉक्टरों का रोस्टर, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Manbhum Updates
1 Min Read

सरायकेला, 05 मई : सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक में साफ कर दिया गया कि अब अस्पताल में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि डॉक्टरों का रोस्टर रोज़ सार्वजनिक किया जाएगा और सभी वार्डों में नियमित राउंड अनिवार्य होगा। इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के लिए अलग चेंबर और शौचालय निर्माण के साथ ही साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, भोजन, पानी और बिजली व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सीधे कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी, जबकि हालिया घटनाओं को लेकर सरकार पहले से ही सतर्क है।

Share This Article