ITDA योजनाओं की समीक्षा, छात्रवृत्ति भुगतान व साइकिल वितरण में तेजी लाने का निर्देश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला, 27 अप्रैल : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण एवं विभिन्न भवन निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के तहत सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साइकिल वितरण योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान सरना-जाहेरथान, आदिवासी कला-संस्कृति भवन, बहुद्देशीय भवन, धूमकुड़िया एवं मांझी थान भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित प्रस्तावों को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए। लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को भी कहा गया।

उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों तक लाभ पहुंचाने पर बल दिया। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत लक्षित परिवारों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article