पीएलवी ने कहा, आबुआ आवास एवं पालन पोषण योजना से जोड़े जाएंगे आश्रित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ईचागढ़, 26 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में हाथी के हमले से मृत लोगों के आश्रितों की सहायता के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिया है। रविवार को ईचागढ़ के पीएलवी कार्तिक गोप हाडात पहुंचे और आश्रितों को आबुआ आवास एवं पालन पोषण योजना में जोड़ने का प्रक्रिया शुरु किया। इस दौरान पीएलवी ने आश्रित परिवार से कहा कि वे बिचौलिया से दूर रहे।

विदित हो कि शुक्रवार की देर रात ईचागड़ प्रखंड अंतर्गत हाड़ात गांव में हाथी के हमले से चाइना महतो और उसकी बेटी अमिता महतो की अपने घर में सोये अवस्था में मृत्यु हो गई थी। हाथी के हमले से घर के अंदर सो रहे मृतक के ससुर मोहन लाल महतो एवं मृतक की सास सातुला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों का ईलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के निर्देश अनुसार हाड़ात पहुंचे पहएलवी कार्तिक गोप एवं दिगम्बर महतो को मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग ने मृतक के आश्रित को अग्रिम मुआवजा राशि के रूप में 50 – 50 हजार रुपये प्रदान किया। इसके अलावा घालयों के ईलाज के लिए 10 – 10 हजार रुपये दिया गया है। मौके पर उपेंद्र नाथ महतो, सुभाष चंद्र महतो, सावित्री महतो, रघुनाथ महतो, फूलचांद महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article