टोल प्लाजा में परीक्षार्थियों के वाहनों को लंबे समय तक रोके रखना नियम के विपरीत : ललित महतो

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

 

चांडिल, 26 अप्रैल : झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने एक कहा कि रविवार को जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा देने जमशेदपुर जा रहे परीक्षार्थियों को चांडिल के पाटा टोल प्लाजा में घंटो तक रोका जाना, उनसे गुंडागर्दी कर जबरन व मनमानी वसूली करना नियम के विपरीत है। प्रेस बयान जारी कर उन्होंने बताया कि रविवार को जेपीएससी का परीक्षा केंद्र झारखंड के कई शहरों में बनाया गया था। इसी क्रम में जमशेदपुर शहर में भी परीक्षा केंद्र था। झारखंड के कोने – कोने से परीक्षार्थी रात भर घंटो सफर करके भूखे प्यासे जमशेदपुर पहुंचें थे।

दुख की बात है कि इन परीक्षार्थियों को पाटा टोल प्लाजा में घंटों रूकना पड़ा। टोल प्लाजा में वाहनों को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता है। नियम के विपरीत सभी परीक्षार्थियों के वाहपों को रोके रखने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कतार में खड़े रहने के साथ ही परीक्षार्थियों से मनमना राशि वसूला गया। इसी क्रम में वे अपने काम से जमशेदपुर आ रहे थे, उन्होंने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को इसके सूचना दी, तब अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बाद परीक्षार्थियों के लिए टोल गेट खोला गया।

ललित महतो ने कहा कि मरीज, परीक्षार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, कोर्ट के मजिस्ट्रेट या जज, अधिवक्ता, प्रेस मीडिया से जुड़े लोग और कोई जनप्रतिनिधि आदि जिस गाड़ी में सवार हो उसके लिए लाइन क्लियर करके प्रस्थान कराने का नियम है। इन नियमों का पाटा टोल प्लाजा में खुलम खुल्ला उल्लंघन करते हुए परिक्षार्थियों के सवार हुए गाड़ियों को घंटो तक टोल टैक्स प्लाजा में लाइन लगाना पड़ा। झारखंड सरकार और प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कोई पहल नहीं किया गया था। ये दुखद बात है।

Share This Article