सरायकेला-खरसावां में कुपोषण के खिलाफ पहल तेज, कुकडू में SAAMAR/CMAM प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Manbhum Updates
2 Min Read

सरायकेला, 21 अप्रैल : जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार से SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का शुभारंभ कुकडू प्रखंड से किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कुपोषण की पहचान, उसके प्रभावी प्रबंधन तथा सामुदायिक स्तर पर हस्तक्षेप की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से गंभीर कुपोषित बच्चों (SAM) की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी परियोजना क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। साथ ही, आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी इसमें शामिल कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर कुपोषण के खिलाफ प्रभावी और समन्वित कार्रवाई संभव हो सके।
कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कुपोषण उन्मूलन के लक्ष्य को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

MANBHUM UPDATES को Youtube, Facebook, Instagram पर Follow करें।
हर छोटी बड़ी ख़बरों के लिए www.manbhumupdates.com पर Visit करें

चांडिल -कांड्रा मार्ग मरम्मत में बरती गई अनियमिता? संवेदक पर उठे सवाल! ग्रामीणों ने विधायक, सांसद, JMM, BJP, AJSU को लपेटा

Share This Article