ट्रेन में पटाखे व शराब तस्करी के मामले में दो युवक को आरपीएफ ने दबोचा

Manbhum Updates
2 Min Read

रांची, 19 अप्रैल : राजधानी के रांची रेलवे स्टेशन आरपीएफ की सतर्कता की वजह से प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरपीएफ के विशेष चेकिंग अभियान के तहत पकड़े गए हैं।

आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से ऑपरेशन ‘संरक्षा’ के तहत प्रतिबंधित पटाखा बरामद किया है। रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार स्थित लगेज स्कैनर पर सघन जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध वस्तु के साथ पाया गया।

पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान पंकज कुमार (आयु 24 वर्ष), निवासी पलामू (झारखण्ड) के रूप में हुई, उसके दो बैग की तलाशी लेने पर कुल 09 पैकेट पटाखे बरामद किए गए, उक्त पटाखे ज्वलनशील (inflammable) होने के कारण रेलवे परिसर में ले जाना प्रतिबंधित है।

वहीं, आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट बल ने रांची रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18622 में एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया। जांच के क्रम में उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर कुल 17 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम रंजीत कुमार (आयु 36 वर्ष), निवासी धनबाद बताया। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा अवैध बिक्री हेतु इसे ले जाने की बात स्वीकार की।

Share This Article