
नीमडीह, 18 अप्रैल : पश्चिम बंगाल में होने वाले आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग में उत्पाद विभाग द्वारा विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया। सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 06 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया।




