एक बार फिर बहरागोड़ा में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का जिंदा बम

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 16 अप्रैल : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा – नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम मिला है।

यह बम बुधवार की देर रात बरामद हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बुधवार रात जब गांव के कुछ लोग नदी में मछली पकड़ने गए थे, तो कम पानी और रेतीली सतह के बीच उन्हें एक विशाल आकार की लोहे जैसी वस्तु दिखाई दी।

नजदीक जाने पर पता चला कि वह एक शक्तिशाली बम है। बार-बार बम मिलने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि पूरे नदी तटीय क्षेत्र और गांव के आसपास जांच कराई जाए।

Share This Article