
चाईबासा, 11 अप्रैल : भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आंबेडकर जयंती आयोजन समिति, कोल्हान द्वारा ताम्बो चौक (तमाड़ बांध), चाईबासा में इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को चाईबासा के पोटो हो (गौशाला) जॉगर्स पार्क में संवाददाता सम्मेलन रखा गया था।
मौके पर बताया गया कि समिति द्वारा जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा और कार्यक्रमों की सूची तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर बहुजन समाज के लोगों द्वारा पूरे शहर में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली सुबह 10 बजे शुभारंभ होगी, जो चाईबासा शहर का भ्रमण करते हुए बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करेगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम का आयोजन ताम्बों चौक, चाईबासा में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आंबेडकर समता पुरस्कार, मरांग गोमके गौरव पुरस्कार, ईवी रामासामी पेरियार के नाम पर पेरियार आत्मसम्मान पुरस्कार, ज्योतिराव फुले–सावित्री बाई फुले के नाम पर ज्योतिबा-सवित्री प्रकाश पुरस्कार तथा बिरसा मुंडा के नाम पर बिरसा संघर्ष पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में निःस्वार्थ, निरंतर और स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है।
एक ऐसा जलस्रोत जिसका संबंध रामायण कल ले है| जानिए इसका क्या है राज?



