राष्ट्रीय मागे महोत्सव कि जानकारी देती जोहार ट्रस्ट क पदाधिकारीगण
जमशेदपुर, 10 अप्रैल : जोहार ट्रस्ट के तत्वावधान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन 11-12 अप्रैल को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश भर से विभिन्न आदिवासी समुदार्यो के कलाकार भाग लेंगे और पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य एवं खेलकूद के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान देने वाले व्यक्तियों को जोहार संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मागे महोत्सव में सौ स्टॉल लगेंगे जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन, परिधान, पुस्तक, आर्ट एवं क्राफ्ट, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार एवं बाइक, मोटरसाइकिल के स्टॉल भी शामिल होंगे। साथ ही आदिवासी परिधान, देसी जड़ीबूटी और आदिवासी व्यंजनों का भी स्टॉल लगेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक दशरथ गागराई, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, मीरा मुंडा, यूसिल कंपनी तुरामडीह प्रबंधन और टाटा स्टील कंपनी के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिने जगत के कलाकारों एवं झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के जनजातीय फिल्मी गीत एवं संगीत में काम करने वाले कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान को संरक्षित कर आदिवासी संस्कृति, परंपरा, दर्शन, नृत्य, कला, भाषा, लिपी, साहित्य, गीत एवं संगीत के प्रति सांस्कृतिक गौरव एवं गरिमा की भावना को जागृत करना। इस राष्ट्रीय मागे महोत्सव में विभिन्न आदिवासी समुदायों में सामाजिक एकता एवं मैत्री को बढ़ावा देना है।
जानिए कैसे बदल रही चांडिल की तस्वीर क्या बोल रहे लोग?