स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय एवं चितरंजन मुखर्जी की याद में रक्तदान आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रह

Manbhum Updates
2 Min Read
रक्तदान करते हुए रक्तदाता

जमशेदपुर, 08 अप्रैल : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी साकची के सभागार में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा देश के महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय एवं चितरंजन मुखर्जी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय आर्मी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निखिल शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एशिया के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, अमलेश झा, पूर्वी घोष, शिव शंकर सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय सिंह, लांयस क्लब से सुदीप्तो मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

 

अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश के वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने किया। सुबह 9 बजे से रक्तदान शुरू हुआ और संध्या 4 बजे तक रक्तदाताओं की लाइन लगी रही। जमशेदपुर रक्तदान करने में पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शिविर में जहां कुछ लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं टेल्कोकर्मी सुखविंदर सिंह ने 110 वां रक्तदान किया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। पहले रक्तदाता पूर्व वायु सैनिक राजकुमार कसेरा एवं अंतिम रक्तदाता सार्जेंट अजय कुमार सिंह बने। शिविर में रेडक्रास, पूर्व सैनिक एवं परिवार शामिल हुए।

Share This Article