चांडिल, 07 अप्रैल : ह्यूमन राइट्स संगठन ने चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत के जामडीह निवासी गुरुचरण कर्मकार को सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ह्यूमन राइट्स के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ कीनू ने गुरुचरण कर्मकार को जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए शुभकामनाएं दी है। कीनू ने कहा है कि गुरुचरण कर्माकर को उनके सामाजिक कार्यों, सांगठनिक दक्षता एवं जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पाने पर गुरुचरण कर्मकार ने खुशी जताई है और कहा कि गरीब, शोषित वर्ग की लड़ाई में वे सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार का संरक्षण ही उनका मूल संकल्प है।