बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, 9 अप्रैल तक बदला रहेगा मिजाज

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 06 अप्रैल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। दोपहर की तपिस के बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को सुबह के वक्त भी मौसम ने करवट बदली थी। घने बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश ने सुबह का मौसम भी सुहावना था। वैसे बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने पर लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुद दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

मौसम का मिजाज नौ अप्रैल तक बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इस दोरान रोज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट और नौ अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दस से 12 अप्रैल तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं किया गया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल दाए रहने की संभावना है।

Share This Article