जमशेदपुर, 04 अप्रैल : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का एक घिनौनी वारदात प्रकाश में आया है। वैसे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ उसके जीजा ने ही हवस का शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बिहार के भागलपुर की निवासी है और कुछ दिनों के लिए कदमा स्थित अपनी बहन के घर आई थी।
जीजा ने जान से मारने की दी थी धमकी घटना के दिन पीड़ित नाबालिग की बड़ी बहन काम पर गई थी और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी जीजा ने पीड़िता को इस संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में पीड़िता ने कदमा थाना में शिकायत की, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में जीजा को गिरफ्तार कर लिया।।