कुंआ में गिरे जंगली हाथी को वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

वन विभाग द्वारा महज 6 घंटे मे सफलता पूर्वक किया रेस्क्यू 

सोनाहातु, 02 अप्रैल : रांची जिले के सोनाहातु प्रखंड के सारेयाद में कुंए में गिरे जंगली हाथी को वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेसक्यू अॉपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जंलगी हाथी को देखने वहां पहुंचे थे। इस बीच वन विभाग ने कुंए को काटकर हाथी के बाहर निकालने का रास्ता बनाया। काफी मशक्कत के बाद कुंए में गिरे जंगल हाथी को बाहर निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों के भीड़ को भी नियंत्रित करने में प्रशासन को परेशानी झेलनी पड़ी। कुंए में गिरे हाथी के बाहर निकलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विदित हो कि बुधवार को देर रात एक जंगली हाथी गांव के किसान राजेंद्र महतो के कुंआ में गिर गया था। बुधवार की देर रात जब गांव के लोग गहरी नींद में थे, उस समय जंगली हाथी बेखौफ गांव में विचरण कर रहे थे। गांव पहुंचे दो की संख्या में जंगली हाथियों ने किसान राजेंद्र महतो के घर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। अपने बचाव में किसान राजेंद्र महतो ने घर के अंदर से मसाल बना कर बाहर फेंक दिया। ऐसा कर उन्होंने हाथियों को भगाकर अपने घर को सुरक्षित करने का प्रयास किया। मसाल देखते ही जंगली हाथी भागने लगे। इसी दौरान एक जंगली हाथी कुंआ में गिर गया।

इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह बुंडू रेंज के वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी सारेयाद पहुंचें और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। जेसीबी के सहारे कुएं के एक हिस्से को काटकर हाथी के लिए रास्ता बनाया गया। रास्ता मिलते ही कुएं में गिरा हाथी बाहर निकल गया। भीड़ को देखकर जंगली हाथी दौड़कर वहां से निकल गया। वन विभाग के द्वारा हाथी को कुंए से सुरक्षित बाहर निकालने पर ग्रामीणों विभागिय अधिकारी व कर्मियाें के प्रति आभार व्यक्त किया है और जंगली हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share This Article