पारा लीगल वालंटियर ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति किया जागरूक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 02 अप्रैल : चांडिल प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बानसा में गुरुवार काे जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां की ओर से लीगल लिटरेसी क्लब के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नालसा डॉन योजना 2025 के तहत नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के संबंध में पारा लीगल वालंटियर के द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक, प्रधानाध्यापक और पैरा लीगल वॉलिंटियर वंदना महतो, अरुण कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव के निर्देशानुसार पीएलवी वंदना महतो ने नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि समाज और परिवार के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पीएलवी ने सभी छात्राओं को उनके अधिकार और कर्तव्य से संबंधित विशेष अनुच्छेद की जानकारी दिया।

मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से छात्रों को कानूनी जानकारियां इसलिए प्रदान की जाती है। जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके। यह जानकारी विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होगी और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों ने पैरा लीगल वालंटियरों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी जानकारी बहुत उपयोगी हैं। उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Share This Article