कुंआ में गिरा जंगली हाथी, सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी वन विभाग

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

सोनाहातु, 02 अप्रैल : गर्मी पहुंचते ही आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों का कहर बढ़ता जा रहा है। भूख और प्यास मिटाने के लिए हाथी जंगल से बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचते हैं। आबादी वाले क्षेत्र में जंगली हाथी जहां जान व माल को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं कई बार तो जंगली हाथियों को भी नुकसान पहुंचता है। एसा ही एक घटना रांची जिले के सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के सारेयाद में घटी है। बुधवार की देर रात जब गांव के लोग गहरी नींद में थे, उस समय जंगली हाथी बेखौफ गांव में विचरण कर रहे थे। गांव पहुंचे दो की संख्या में जंगली हाथियों ने किसान राजेंद्र महतो के घर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अपने बचाव में किसान राजेंद्र महतो ने घर के अंदर से मसाल बना कर बाहर फेंक दिया। ऐसा कर उन्होंने हाथियों को भगाकर अपने घर को सुरक्षित करने का प्रयास किया। और.. हुआ भी ऐसा ही, मसाल देखते ही जंगली हाथियों ने वहां से आगे निकलते का प्रयास किया। इसी दौरान एक जंगली हाथी गांव के किसान राजेंद्र महतो के कुंआ में गिर गया। वहीं दूसरा हाथी गांव से बाहर निकलकर पास के जंगल में अपना डेरा डाल लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह बुंडू रेंज के वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी सारेयाद पहुंचें हैं और जंगली हाथी को बचाने के लिए रेस्क्यू में जुट गए हैं।

सारेयाद गांव में जंगली हाथी के कुंए में गिरने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ हाथी को देखने के लिए उमड़ी। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था, इसी दौरान वह खुले कुएं में जा गिरा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए हाथी को कुंए से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, हाथी सुरक्षित है और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से बेवजह भीड़ नहीं लगाने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

Share This Article