20 हजार गीतों की गूंज… पर अब खामोशी का साया, सुरों की रानी Alka Yagnik की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

डेस्क ; मानभूम अपडेट्स, 31 मार्च : कभी अपनी आवाज़ से लाखों दिलों को धड़काने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Alka Yagnik इन दिनों एक ऐसी खामोशी से जूझ रही हैं, जिसकी कल्पना भी उनके फैंस नहीं कर सकते। 20 हजार से ज्यादा गानों में अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेर चुकीं यह सुरों की मलिका आज सुनने की क्षमता से जुड़ी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं।

साल 2024 में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया था कि एक अचानक हुए वायरल संक्रमण के कारण उन्हें सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस हो गया है। इस बीमारी में कान की नसें प्रभावित हो जाती हैं, जिससे सुनने की क्षमता काफी हद तक कम या खत्म हो सकती है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में Alka Yagnik ने बताया कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं। यही वजह है कि वह नए प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम आज भी उनके साथ काम करना चाहते हैं।

उन्होंने अपने फैंस को भी खास संदेश देते हुए कहा कि तेज आवाज में म्यूजिक सुनना और हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल करना भविष्य में गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

आज भले ही उनकी आवाज़ कुछ वक्त के लिए थम सी गई हो, लेकिन फैंस को यकीन है कि ये खामोशी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और एक बार फिर Alka Yagnik की आवाज़ बॉलीवुड में गूंजेगी।

Share This Article