देवलटांड़ में पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन 30 मार्च से

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ़, 29 मार्च : प्राचीन कालीन राधारानी मंदिर परिसर, देवलटांड़, ईचागढ़ में पांच दिवसीय “श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन” का आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 30 मार्च, सोमवार को रात्रि 7 बजे गंधाधिवास के साथ होगी। इसके बाद 31 मार्च, मंगलवार की सुबह 8 बजे से हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा, जो लगातार पांच दिनों तक जारी रहेगा। 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा।

4 अप्रैल, शनिवार को रात्रि जागरण का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जबकि 5 अप्रैल, रविवार को हरिनाम संकीर्तन के समापन के साथ धूलट, बावन भोग एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति “प्राचीन कालीन श्रीश्री राधारानी हरि संकीर्तन समिति, देवलटांड़, ईचागढ़” ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Share This Article