रामनवमी को लेकर सरायकेला थाना में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, एसपी ने दिए निर्देश

Manbhum Updates
1 Min Read

सरायकेला, 25 मार्च : आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर बुधवार 25 मार्च को सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने सरायकेला थाना में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एसपी ने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए किसी भी अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को भी सुदृढ़ करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Share This Article