सिंगाती में श्री रामचरितमानस नवान्ह पारायण कथा का भव्य शुभारंभ

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सिंगाती में श्री रामचरितमानस नवान्ह पारायण कथा का भव्य शुभारंभ

चांडिल, 28 फरवरी : चांडिल प्रखंड के सिंगाती स्थित पुरनाडीह बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार से श्री श्री 108 रामचरितमानस नवान्ह पारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को प्रातः भव्य कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके बाद शनिवार से रामचरितमानस पाठ एवं कथा प्रवचन प्रारंभ हो गया।

 

शनिवार को सुबह पूजन, अर्चन एवं वंदन के उपरांत कथा का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 12 बजे तक रामचरितमानस पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन राष्ट्रीय कथावाचक पंडित राम गोपाल महाराज (झांसी, उत्तर प्रदेश) द्वारा किया जा रहा है।

 

महायज्ञ के दौरान व्यासासन में तारापद हाजरा (हुडूमदा, पश्चिम बंगाल) विराजमान हैं तथा राम दरबार के पूजारी मनोज पाठक (टिकर, झारखंड) द्वारा विधिवत पूजन कराया जा रहा है। कथा के क्रम में विभिन्न विद्वान कथावाचक भी अपने प्रवचन प्रस्तुत करेंगे।

 

आयोजन को लेकर सिंगाती गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पुरनाडीह बाबा समिति एवं ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Share This Article