आदित्यपुर में मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान जारी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

आदित्यपुर में मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान जारी

सरायकेला, 23 फरवरी : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति, मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।

 

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था एवं कतार प्रबंधन की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त अपील करते हुए मतदाताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Share This Article