नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष मतदान पर जोर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष मतदान पर जोर

सरायकेला, 18 फरवरी : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

मौके पर मतदान पूर्व तैयारियों, कोषांगों की कार्यप्रगति तथा पूर्व निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने, नियमित भ्रमण करने तथा विधि-व्यवस्था पर सतर्क निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

 

मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महिला मतदाताओं वाले केंद्रों पर महिला कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पोलिंग पार्टी डिस्पैच, पार्किंग व्यवस्था और मतगणना की तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Share This Article