चांडिल में अनियंत्रित होकर गिरा पटमदा का बाइक सवार, गंभीर हालत में MGM रेफर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में अनियंत्रित होकर गिरा पटमदा का बाइक सवार, गंभीर हालत में MGM रेफर

चांडिल, 17 फरवरी : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह में मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटमदा निवासी हेमंत सिंह अपनी बाइक से कांड्रा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान धातकीडीह स्थित तालाब के समीप घुमावदार सड़क पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी व हाइवे किंग के नाम से चर्चित शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को चिलगु स्थित महतो पॉलीक्लिनिक पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।

Share This Article