मानगो में सियासी समीकरण मजबूत: राजद ने मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया आधिकारिक समर्थन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मानगो में सियासी समीकरण मजबूत: राजद ने मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया आधिकारिक समर्थन


जमशेदपुर, 15 फरवरी : मानगो नगर निगम चुनाव के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जमशेदपुर महानगर इकाई ने इंडिया गठबंधन की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा कर चुनावी मुकाबले को नई धार दे दी है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह और युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने संयुक्त रूप से समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गठबंधन के मजबूत उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में जमशेदपुर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न हुए हैं। शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर और भव्य एमजीएम अस्पताल निर्माण जैसे कार्य उनकी विकासोन्मुख कार्यशैली का प्रमाण हैं। इन्हीं उपलब्धियों और जनहितकारी सोच को ध्यान में रखते हुए राजद ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में Indian National Congress के जिला अध्यक्ष परमिंद्र सिंह समेत राजद के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह, युवा राजद जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंटू पांडे, प्रधान महासचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति, जिला सचिव नवीन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष करण गोस्वामी, धनजीत यादव और विनय कुमार चंद्रवंशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

सभा के दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि गठबंधन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के समर्थन से मानगो नगर निगम चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठित होकर चुनाव अभियान को गति देने और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

Share This Article