जमशेदपुर : कार्पेट निशान पर मुहर लगाने की अपील, सुधा गुप्ता ने चलाया सघन डोर-टू-डोर संपर्क अभियान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर : कार्पेट निशान पर मुहर लगाने की अपील, सुधा गुप्ता ने चलाया सघन डोर-टू-डोर संपर्क अभियान

 

जमशेदपुर, 15 फरवरी : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सुधा गुप्ता ने डिमना बस्ती, डिमना रोड, वाटिका ग्रीन, गौड़ बस्ती, टीचर्स कॉलोनी, दलमा वेस्ट शांति विहार, चन्द्रावती नगर, बगान एरिया, बालीगूमा, इंदिरा कॉलोनी, आशियाना, गायत्री होम्स तथा वाटिका ग्रीन सिटी क्षेत्र में पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनके समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।

जनसंपर्क के दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो महिलाओं और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही नए शिक्षा संस्थानों का निर्माण, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा और स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

मेयर प्रत्याशी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मतदान के दिन क्रम संख्या 11, चुनाव चिह्न ‘कार्पेट’ (गुलाबी पर्ची) पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

अभियान के दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article