झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकडू में नामांकन की तिथि बढ़ी

कुकडू, 02 फरवरी : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कुकडू में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु नामांकन के लिए आवेदन पत्र वितरण एवं जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे अब विस्तारित करते हुए 10 फरवरी 2026 कर दिया गया है।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 को अपराह्न 4 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के उपरांत कोई भी नामांकन आवेदन मान्य नहीं होगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नामांकन हेतु आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले सभी प्रमाण-पत्रों की सूची पूर्व में प्रकाशित सूचना के अनुसार ही रहेगी।
विद्यालय प्रशासन ने कुकडू प्रखंड के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।



