दो थाना क्षेत्र के सीमा पर हादसा : टक्कर के बाद एक घायल चांडिल थाना क्षेत्र में, दूसरा नीमडीह में जा गिरा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दो थाना क्षेत्र के सीमा पर हादसा : टक्कर के बाद एक घायल चांडिल थाना क्षेत्र में, दूसरा नीमडीह में जा गिरा

चांडिल, 06 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार को एक अनोखी सड़क दुर्घटना सामने आई। चांडिल और नीमडीह थाना क्षेत्र की सीमा पर लेंगडीह के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जा गिरे।

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी राजू प्रमाणिक, संजय प्रमाणिक और पद्मावती प्रमाणिक एक ही बाइक से नीमडीह थाना क्षेत्र के ऑटोसिमुल गांव से रिश्तेदारी का कार्यक्रम पूरा कर लौट रहे थे। इसी दौरान चांडिल की ओर से चांडिल स्टेशन की दिशा में जा रहे चांडिल बाजार निवासी लोकेश प्रसाद की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद एक बाइक सवार चांडिल थाना क्षेत्र में गिरा, जबकि दूसरा नीमडीह थाना क्षेत्र की सीमा में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया।

दुर्घटना में चांडिल बाजार निवासी लोकेश प्रसाद समेत महिला पद्मावती प्रमाणिक, राजू प्रमाणिक और संजय प्रमाणिक घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद आगे की चिकित्सा के लिए आवश्यक सलाह दी गई।

पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Share This Article