आईटीआई लुपुंगडीह में महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आईटीआई लुपुंगडीह में महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

चांडिल, 30 जनवरी : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई परिसर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और नैतिकता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन के आदर्शों के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और मानवता की सेवा को समर्पित रहा है, जो आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधीजी के विचार और मूल्य पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, एडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, पवन महतो, भगत लाल तेली, शशि प्रकाश महतो, संजीत महतो, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो सहित संस्थान के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।

Share This Article