नीमडीह थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त

नीमडीह, 19 जनवरी : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे।

इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि यह अभियान अपराध पर नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा बिना नंबर प्लेट व मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे अवैध संशोधनों से परहेज करने की अपील की गई है।

Share This Article