श्री शनिदेव भक्त मंडली का नौवां स्थापना दिवस, सम्मानित हुए समाजसेवी

आदित्यपुर, 18 जनवरी : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की ओर से नौवां स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 17 जनवरी को स्थापना दिवस के दिन मंडली के मुख्य कार्यालय से दरिद्र नारायण सेवा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
18 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 की वार्षिक महा चित्रांकन प्रतियोगिता के छह वर्गों के कुल 72 विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2025 में समाज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच समाजसेवी अंजली बोस, अशोक घोष, विनीत सहाय, सुधांशु कुमार पाती एवं प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को “भावना सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. देबोज्योति मुखर्जी (लाइफ स्किल ट्रेनर, भागलपुर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संजय चौधरी (जीएम, जमशेदपुर ब्लड सेंटर), पूरबी घोष (समाजसेविका), अमिताव चटर्जी (प्रशासक, मेहरबाई टाटा कैंसर हॉस्पिटल), मनोज चौधरी (समाजसेवी) तथा डॉ. जयेंद्र कुमार (प्रोफेसर ईसीई एवं एनएसएस कोऑर्डिनेटर, एनआईटी जमशेदपुर) शामिल थे।
इस अवसर पर मंडली द्वारा आठवें महारक्तदान शिविर 2026 की मुहिम की औपचारिक शुरुआत की गई। साथ ही वर्ष में चार बार रक्तदान करने वाले 53 रक्तवीरों एवं 33 एसडीपी रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडली अध्यक्ष राजेश चांचरा ने की।
मंच संचालन मंडली संस्थापक सह संरक्षक देबब्रतो घोष एवं कार्यकारिणी सदस्य जयदेव बनर्जी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मंडली के उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, सचिव उज्ज्वल घोष, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडली सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



