मुटुदा गांव में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध चला सत्यापन व जागरूकता अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मुटुदा गांव में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध चला सत्यापन व जागरूकता अभियान

चांडिल, 11 जनवरी : सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार रविवार को चौका थाना अंतर्गत ग्राम मुटुदा में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध सत्यापन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान चौका थाना पुलिस, एसएसबी मतकमडीह एवं एसएसबी रायजामा के सशस्त्र बलों के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध से संबंधित विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। चौका थाना प्रभारी तथा एसएसबी के अधिकारियों द्वारा अफीम से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक एवं वैध कृषि अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगभग 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं बच्चों को पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। अभियान से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Share This Article