1200 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, चयन प्रक्रिया निःशुल्क

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

1200 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, चयन प्रक्रिया निःशुल्क

सरायकेला, 07 जनवरी : आगामी 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जिले की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति हेतु 1200 से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेला 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर साक्षात्कार एवं आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे।

जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि यह संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी और अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Share This Article