गांगुडीह गांव में नालसा डॉन स्कीम के तहत नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक व विधिक जागरूकता शिविर

चांडिल, 06 जनवरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के सचिव के निर्देशानुसार चांडिल प्रखंड अंतर्गत गांगुडीह गांव में नालसा डॉन स्कीम के तहत नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशा एक बुरी आदत है, जो शरीर, मन और आत्मा को नुकसान पहुँचाती है तथा परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि नशा मुक्ति के लिए संकल्प और धैर्य अत्यंत आवश्यक है तथा नशा छोड़ना एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें समय लगता है। इसलिए धैर्य रखकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।
विधिक जागरूकता शिविर में अधिकार मित्र मो रमजान अंसारी, भूपेन चंद्र महतो, अरुण महतो, सबनम खातून, नेहा कुमारी, बंदना महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।



