खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर व्यक्त किया शोक
संवाददाता, खूंटी, 16 अगस्त : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ, जुझारू और जनहितैषी नेता को खो दिया है।
अपने शोक संदेश में सांसद ने कहा कि रामदास सोरेन सदैव शिक्षा व्यवस्था में सुधार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
सांसद कालीचरण मुंडा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान हो। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद अब शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का यूं अचानक चले जाना झामुमो और पूरे झारखंड के लिए गहरा आघात है।