राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 : राजनगर पंचायत में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 : राजनगर पंचायत में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

राजनगर, 06 जनवरी : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठे दिन मंगलवार को राजनगर पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावां गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान आम नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, ट्रिपल राइड से परहेज, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने और ट्रिपल राइड न करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर रवींद्र महतो, ग्राम प्रधान, राजनगर पंचायत सहित उपस्थित जनसमुदाय को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान रवीन्द्र महतो (ग्राम प्रधान, राजनगर पंचायत), ईश्वर चंद्र महतो (कुर्मा पंचायत, राजनगर) एवं मोतीलाल मंडल (गोविंदपुर पंचायत, राजनगर) को सड़क सुरक्षा दूत के रूप में चयनित किया गया, ताकि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ मोटरयान निरीक्षक तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article