बेरासी गांव में नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण हुए जागरूक

कुकड़ू, 06 जनवरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बेरासी गांव में नशा मुक्ति रोकथाम एवं नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो एवं इस्ताक मोमिन ने नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।



