कुकड़ू के चौकेगाड़िया में दो दिवसीय आंचलिक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक खेलों ने मोहा दर्शकों का मन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कुकड़ू के चौकेगाड़िया में दो दिवसीय आंचलिक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक खेलों ने मोहा दर्शकों का मन

कुकड़ू, 04 जनवरी : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत चौकेगाड़िया स्थित कुकड़ू फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आंचलिक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खेल की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सुबह से ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में जुटे रहे।

इससे पूर्व शनिवार को प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना को विकसित करता है। ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था और मैदान खचाखच भरा रहा।

आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम के लिए एक लाख रुपये, उपविजेता टीम के लिए 75 हजार रुपये तथा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 40-40 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मुकाबले के बाद रविवार शाम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित जाएगा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कुकड़ू आंचल फुटबॉल कमेटी एवं स्थानीय खेलप्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति ने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे।

Share This Article