पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, खूंटी में संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, खूंटी में संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित

चांडिल, 27 दिसंबर : अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, खूंटी में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा तृतीय से दशम तक के भैया-बहनों ने भाग लिया।

परीक्षा का आयोजन प्रवेशिका, माध्यम एवं उत्तमा स्तर पर किया गया, जिसमें आचार्य, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा पूर्व छात्र भी सहभागिता निभाए। कक्षा अष्टम से ऊपर की परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न कराई गई। परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं एवं ओएमआर शीट अंतिम मूल्यांकन हेतु विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र भेजी जा रही हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगबंधु महतो एवं इंद्र नाथ महतो भी उपस्थित रहे। परीक्षा को सफल बनाने में सभी आचार्यों एवं दीदी जी का सराहनीय सहयोग रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

परीक्षा से पूर्व प्रतिदिन की भांति वंदना सभा में मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Share This Article