रक्तदान शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री अमर बाउरी, 47 यूनिट रक्त संग्रह 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रक्तदान शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री अमर बाउरी, 47 यूनिट रक्त संग्रह 

चांडिल, 14 दिसंबर : क्षेत्र के एक निजी शैक्षणिक संस्थान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके एक बूंद रक्त किसी जरुरतमंद को नव जीवन मिल सकता है। इस अवसर पर भाजपा नेता देवाशीष राय, आशीष कुंडू, नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, अधिवक्ता निखिल पांडे, प्राचार्य जयदीप पांडे, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ पी पटेल, अनामिका कुमारी, ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर से उषा मुर्मू, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, नीतीश कुमार, गीता कुमार, श्रावण कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article