सिंहभूम कॉलेज चांडिल के नवपदस्थापित प्राचार्य का एआईडीएसओ ने किया सम्मान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सिंहभूम कॉलेज चांडिल के नवपदस्थापित प्राचार्य का एआईडीएसओ ने किया सम्मान

चांडिल, 13 दिसंबर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइज के सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कॉलेज परिसर में नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उलगुलान के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन-संघर्ष पर आधारित AIDSO द्वारा प्रकाशित पुस्तक एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें अभिनंदित किया गया।

सम्मान स्वीकार करते हुए प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने आभार प्रकट किया और कहा कि कॉलेज से उनका पूर्व में भी जुड़ाव रहा है। आगे भी वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों को प्राथमिकता तथा कॉलेज को शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय सदैव छात्रों के लिए खुला रहेगा और छात्रों के हित एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज के समग्र विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर AIDSO के जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक, कॉलेज कमेटी सचिव राजा प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो सहित सदस्य रोहित प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक, मृत्यंजय महतो, प्रकाश महतो और पिंटू चक्रवर्ती उपस्थित थे।

Share This Article