दिनेश कुमार दंडपात ने चांडिल के बीइइओ का लिया प्रभार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

चांडिल, 02 अप्रैल : चांडिल के प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में दिनेश कुमार दंडपात ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। चांडिल के निवर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के 31 मार्च को सेवानिवृत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। सेवानिवृत बीइइओ नवल किशोर सिंह का कार्यकाल चांडिल में करीब छह माह का रहा। इसके पूर्व भी दिनेश कुमार दंडपात चांडिल के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रहे थे। उन्होंने ही निवर्तमान बीइइओ नवल किशोर सिंह को पदभार सौंपा था।

गुरुवार को नए बीइइओ के पदभार लेने के बाद कार्यालय के कर्मियों ने उनका स्वागत किया और सेवानिवृत बीइइओ नवल किशोर सिंह को विदाई दी। इस अवसर पर कर्मियों सेवानिवृत बीइइओ को उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर नवल किशोर सिंह ने सभी कर्मियों के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चार स्थानों के प्रभार में हैं।

Share This Article