लीगल लिटरेसी क्लब के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ईचागढ़, 12 दिसंबर : भोमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, टिकर (ईचागढ़) में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव तौसीफ मेराज के दिशा-निर्देश में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को पीएलवी कार्तिक गोप ने संविधान से प्राप्त मूल अधिकारों, घरेलू हिंसा, डायन कुप्रथा उन्मूलन तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका मौसमी महतो सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



