मानवाधिकार दिवस पर लुपुंगडीह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मानवाधिकार दिवस पर लुपुंगडीह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

नीमडीह, 10 दिसंबर : नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत पितकी ग्राम में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार वे मूल अधिकार हैं, जो हर व्यक्ति को केवल इंसान होने के नाते प्राप्त होते हैं। इनमें जाति, धर्म, लिंग, भाषा या राष्ट्रीयता का कोई भेद नहीं होता। प्रत्येक व्यक्ति जन्म से ही समान, स्वतंत्र और सम्मान पाने का हकदार है।

उन्होंने मानवाधिकारों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मानजनक जीवन जैसे अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

शिविर के दौरान कानूनी पुस्तिकाओं व पर्चियों का वितरण किया गया। मौके पर अधिकार मित्र स्हेनलता महतो, अंबुज गोप, साधन महतो और गणेश सिंह सरदार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article