एमजीएम अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेे पहुंचे नगर अधिकारी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एमजीएम अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेे पहुंचे नगर अधिकारी

जमशेदपुर, 09 दिसंबर : उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने मंगलवार को एमजीएम मेडिकल अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक शौचालय की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मरीजों और परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन WTP की प्रगति की भी जानकारी ली गई तथा कार्य में तेजी लाने को कहा गया। बाद में उन्होंने अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट और NEP निदेशक के साथ बैठक कर WTP और STP के संचालन व रखरखाव पर चर्चा की। अधिकारियों को दो दिनों के भीतर इसका प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

इस मौके पर सहायक अभियंता मयंक मिश्रा, कनीय अभियंता मुकुल आनंद और जलालुद्दीन अंसारी मौजूद थे।

Share This Article