एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ईचागढ़, 08 दिसंबर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में एचआईवी और एड्स की रोकथाम एवं नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी गंगा सागर पाल ने किया।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी एक्ट 2017 के तहत एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव दंडनीय है। समाज में व्याप्त गलत धारणाओं और अफवाहों को दूर करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में इस बीमारी के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है, ताकि युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक कलंक, भेदभाव और इसके दुष्परिणामों के बारे में भी प्रतिभागियों को सचेत किया गया।

कार्यक्रम में पीएलवी दिगंबर महतो, इशिता उरांव, तुष्ट रानी मंडल, निर्मल घोष सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article