डॉ. सुनील मुर्मू बने सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य, क्षेत्र में हर्ष

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

डॉ. सुनील मुर्मू बने सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य, क्षेत्र में हर्ष

चांडिल, 06 दिसंबर : सिंहभूम कॉलेज चांडिल के नए प्राचार्य के रूप में डॉ. सुनील मुर्मू की नियुक्ति होने पर शिक्षण जगत एवं स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। कॉलेज परिवार तथा क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. सुनील मुर्मू इससे पूर्व सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण उन्हें एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनाता है।

कॉलेज परिवार को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य और छात्र हितों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

Share This Article