सरायकेला और चांडिल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, NPA खाताधारकों के लिए विशेष अवसर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला और चांडिल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, NPA खाताधारकों के लिए विशेष अवसर

सरायकेला, 06 दिसंबर : एनएएलएसए के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सरायकेला सिविल कोर्ट और चांडिल कोर्ट में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के एनपीए (NPA) ऋण खाताधारकों को विशेष रियायत के साथ एकमुश्त समझौता के माध्यम से ऋणमुक्त होने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले के सभी NPA खाताधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को कोर्ट परिसर में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत के माध्यम से मामूली शुल्क पर विवादों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारा संभव है, जिससे खाताधारकों को आर्थिक राहत मिल सकेगी।

Share This Article