सड़क पर उड़ती धूल की गंभीर समस्या पर ध्यान दे प्रशासन और जनप्रतिनिधि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सड़क पर उड़ती धूल की गंभीर समस्या पर ध्यान दे प्रशासन और जनप्रतिनिधि

फाइल फोटो

चांडिल, 05 दिसंबर : चांडिल-कांड्रा खस्ताहाल सड़क और उड़ती धूल की समस्या के समाधान की मांग लेकर प्रखंड के ग्रामीणों ने संगठित होकर आंदोलन किया। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

एआईकेकेएमएस के जिला सचिव आशुदेव महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 17 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण 12 नवंबर को पथ निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया था। इसके बाद 24 नवंबर को ग्रामीणों ने चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।

लगातार हो रहे संगठित आंदोलन के बाद ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने 2 दिसंबर को सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य चार महीने में पूरा होगा। हालांकि ग्रामीणों की मुख्य मांग उड़ती धूल पर तत्काल नियंत्रण पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया।

एआईकेकेएमएस के जिला सचिव आशुदेव महतो ने कहा कि धूल की समस्या से लोग रोजाना प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए विधायक व जिला प्रशासन को इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

Share This Article